फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में भूस्खलन की चपेट में आए 12 घर

विज्ञापन
रामनगर।वार्ड नंबर आठ घर के बाहर से खिसकी जमीन देखती महिला।
विज्ञापन
- मकानों के गिरने का खतरा बना, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे के वार्ड आठ में भूस्खलन होने से इसकी चपेट में 12 घर आ गए। इन घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इन घरों के सभी सदस्यों के साथ पूर्व पार्षद काका राही ने रामनगर प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर आकर संज्ञान लेने की मांग की है।
तेज बारिश की वजह से रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर आठ में रहने वाले विजय कुमार, कृष्ण दास, भूषण कुमार, मुंशी राम, पवन कुमार, जगदीश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, पंकज शर्मा, राकेश सिंह, नरेश सिंह, सोहन सिंह और हरभजन सिंह के घर भूस्खलन की चपेट में आए हैं। कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। कई घरों के आगे जमीन खिसकने से घरों में और ज्यादा खतरा बन चुका है। प्रवाहित लोगों ने रामनगर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने बताया कि कई परिवार घरों को छोड़कर सुरक्षा स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन का कोई अधिकारी लोगों की सुध लेने नहीं पहुंचा। विजय कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने लेंटर वाला पक्का मकान बनवाया था। मकान के आगे की सारी जमीन खिसक गई है। घर को बनाने के लिए जीवन भर कमाई लग गई। प्रशासनिक अधिकारी जल्द वार्ड आठ का दौरा कर दरबदर हो रहे लोगों की मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें