फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर के निजी होटल में बेसुध मिला रामनगर का युवक, अस्पताल में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत हो गई। रामनगर के कघोट का अक्षय ठाकुर (25) पुत्र कुलदीप सिंह शहर के होटल में रुका था। शुक्रवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मियों ने कमरा खोलकर जांच की।
विज्ञापन

अक्षय बेसुध था। पुलिस ने तुरंत उसे जीएमसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर किया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। रिश्तेदारों के अनुसार अक्षय रामनगर में रहता था और पिता के साथ दिल्ली में काम करता था। होटल में किसके साथ आया, जांच की जा रही है। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करके शव को परिजन के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें