संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आई कई पानी की पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जल शक्ति विभाग ने पानी की पाइपों की मरम्मत कर 13 में से छह वार्डों में जल आपूर्ति अस्थायी तौर पर शुरू करवा दी है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार सुबह जल शक्ति विभाग द्वारा रामनगर कस्बे के वार्ड 3,6,7,9,10,11 में अस्थायी तौर पर पानी की सप्लाई दी गई। बता दें पिछले पंद्रह दिन पहले लगातार बारिश होने की वजह से सत्या नाले में बाढ़ आने से दोनों पानी की ग्रेविटी टूट गई थी और भूस्खलन की चपेट में कई पानी की पाइपे मलवे में ही दब गई थी जिसे करण रामनगर कस्बे तथा ग्रामीण इलाकों में पानी की सप्लाई आना ही बंद हो गई थी इस दौरान लोगों को पानी के लिए दिन रात जगह जगह भटकना पड़ रहा था।
जल शक्ति विभाग के अधिकारी एईई महेश शर्मा ने बताया लगातार कार्य चल रहा है। कई जगहों पर पानी की पाइपों की वेल्डिंग होनी है लेकिन बिजली की लुका छुपी के कारण यह कार्य बाधित हो रहा है। लोगों को पेश आ रही पानी की समस्या के लिए अस्थायी तौर पर कस्बे के कई वार्डों में पानी की सप्लाई देना शुरू करवाई गई। जब तक कार्य समाप्त नहीं होगा तब तक सभी वार्डों में एक या दो दिन छोड़कर अस्थायी तौर पर पानी की आपूर्ति दी जाएगी। पाइपों की मरम्मत का पूरा कार्य करने में दस दिन का समय लग सकता है उसके बाद ही स्थायी तौर पर पानी की सप्लाई बहाल होगी।