संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे में भी पानी की आपूर्ति अभी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है, कुछ वार्डों में पानी पहुंचाया गया है लेकिन अभी भी कई जगहों पर पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को जेब से पैसे खर्च कर निजी टैंकर बुलाने पड़ रहे हैं।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र ने बताया कि पेयजल समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, पिछले कई दिनों से पानी न आने के कारण लोगों को बावलिया का रुख करना पड़ रहा है जबकि घरों में इस्तेमाल करने के लिए पानी के टैंकर को अपने स्तर पर ही हजारों रुपए खर्च कर मंगवाना पड़ रहा है और पानी पहुंचाया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को पेयजल समस्या से निपटने के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए और लोगों को पाने की समस्या ना आए उसके लिए उन्हें अपने टैंकर लगाए जाने चाहिए मगर लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं और लोगों को पानी के लिए बावलिया का रुख करना पड़ रहा है । उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि पेयजल समस्या को दुरुस्त करने के लिए जिन जगहों पर पानी नहीं पहुंच पाया है वहां जल्द पानी की सप्लाई शुरू करवाई जाए ताकि लोग राहत की सांस ले सकें । संवाद