फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंतर-क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट पांचवें दिन भी जारी

विज्ञापन
अंडर-19 लड़कियों की कबड्डी।टीम डोडा ने टीम ठाठरी को 08 अंकों से हराया।
विज्ञापन
डोडा। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर अंतर-क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट पांचवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। लड़कियों का अंडर-19 कबड्डी, लड़कों का अंडर-14 खो-खो, लड़कियों का अंडर-14 वॉलीबॉल और तीरंदाजी (एएजी) आदि के मुकाबले करवाए गए। प्रतिभागियों ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया और अपने कुशल प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल भावना के जबरदस्त प्रदर्शन में अंडर-19 लड़कियों की कबड्डी मुकाबले में डोडा की टीम ने ठाठरी की टीम को आठ अंकों से हराया। वॉलीबॉल में भद्रवाह जोन ने भल्लेसा जोन को 2-0 सेट से हराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें