फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दी 51,000 की राशि

विज्ञापन
रामनगर।बाढ़ से प्रभावित हुआ लोगों की सहायता के लिए एसडीम को 51000 का चैक वितरित करते सीनियर सि - फोटो : mathura
विज्ञापन
रामनगर। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कई संस्थाएं आगे आ रही हैं। रामनगर सीनियर सिटीजन क्लब के सभी सदस्यों ने शुक्रवार को 51,000 की राशि देकर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। शुक्रवार अध्यक्ष शिवदेव सिंह की अध्यक्षता में सीनियर सिटीजन के सभी सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम स्वाति शिमर के पास पहुंचा।
विज्ञापन

वहां पर उन्होंने बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की राहत और पुनर्वास के लिए राशि दी। क्लब के अध्यक्ष शिवदेव सिंह ने कहा पिछले दिनों हुई बाढ़ से भूस्खलन होने पर कई लोगों के घर ध्वस्त हो गए थे। उन लोगों की मदद करने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने तहसील प्रशासन की सराहना की है कि गांव-गांव जाकर लोगों को राशन,तिरपाल और अन्य राहत सामग्री वितरित करने के लिए अधिकारी पहुंच रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल में सोमराज लैडा, ठाकुरदास, जाकर हुसैन, शिवराम शर्मा, बागेश शास्त्री, मिलाप चंद, हरनाम सिंह, विश्वनाथ, बाबूराम, करण सिंह अन्य सदस्य शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें