रामनगर। कस्बे के रसेन गांव में विभिन्न जगहों पर पहाड़ से पत्थर गिरने की वजह से मार्ग दो दिनों से बंद है। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित है। गांव वासियों ने मार्ग पर पड़े मलबे को उठाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग से मांग की है।
गौरतलब यह है सोमवार सुबह से हो रही बारिश के कारण रामनगर रसेन मार्ग पर पस्सियां गिरने की वजह से मार्ग दोनों तरफ से बंद हो गया था इस दौरान आने जाने वाले यात्रियों तथा गांव वासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गांववासी अन्य ग्रामीणों ने बताया सोमवार सुबह से हो रही बारिश के चलते रसेन गांव के कई हिस्सों पर पस्सियां गिरी पड़ी थीं लेकिन विभाग मार्ग खोलने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
इस वजह से रामनगर जाने वाले लोगों को रसेन गांव से चौकी मार्ग तक 20 किलोमीटर का सफर तीन घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद चौकी गांव तक पहुंचते हैं वहां से वाहन सेवा मिलने के बाद रामनगर तक पहुंचाना पड़ता है। गांव वासी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को मार्ग जल्द खोलने की मांग की है ।
पीएमजीएसवाई विभाग के जेई साहिल खजूरिया ने बताया दो दिनों से ही मौसम खराब है और बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। हमें पता है रसेन मार्ग पर पस्सियां पड़ी हैं। इस कारण वाहन सेवा भी बंद है। थोड़ी बारिश रुक जाए तो मार्ग खोलने का प्रयास शुरू कर दिया जाएगा।