उधमपुर। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 130 से अधिक वाहनों की जांच और 21 के ई-चालान किए गए। टीम ने उधमपुर-रामनगर मार्ग पर कार्रवाई की। चालानों से लगभग 61,400 रुपये की राशि वसूली गई है।
इसके अलावा तीन ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए भेजा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों का पालन करवाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहन चालकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।