रामनगर। बसंतगढ़-रामनगर मार्ग के बीच पड़ते ड़ाख मोड़ में यात्री ऑटो और बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो भाई घायल हो गए। उन्हें जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया है। इनकी पहचान जसवीर सिंह (17) और एशवीर सिंह (14) निवासी सुनेत्र गांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार यात्री ऑटो सुनेत्र गांव से रामनगर की ओर आ रहा था। रामनगर से दोनों भाई सुनेत्र गांव अपने घर की तरफ जा रहे थे। रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग के बीच पड़ते बड़ाख मोड़ पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। यात्री ऑटो के चालक अनिल कुमार ने खुद दोनों घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद