संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। नवरात्र में वार्षिक पिंगला माता यात्रा को लेकर एसडीएम स्वाति शिमर ने शनिवार को एक बैठक की। एसडीएम ने अधिकारियों को यात्रा की सभी व्यवस्थाएं समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए।
शनिवार दोपहर तीन बजे बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय परिसर में हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल और अन्य सदस्य शामिल थे। बैठक में वार्षिक पिंगला माता यात्रा के बारे में चर्चा की गई जिसमें मार्ग, स्वस्थ, बिजली, सुरक्षा शामिल थे । यात्रा के दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी किस्म की परेशानियों का सामना न करना पड़े एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा में सभी सेवा सुचारु रूप से मुहैया करवाने के लिए निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि यात्रा के दिन बड़े वाहनों को लेकर परेशानी आ सकती है क्योंकि बारिश के दिनों में मार्ग की दशा काफी खराब है। इस यात्रा पर बड़े बहन नहीं जा सकेंगे सिर्फ लाइट मोटर वाहन यात्रा में जा सकेंगे उन्होंने यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग देने की अपील की है। पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल ने कहा यात्रा के दौरान सभी यात्री प्रशासन का भरपूर सहयोग दें ताकि यात्रा सफल हो सके।