रामनगर। सेवा पर्व के तहत ग्रामीण कार्यायल परिसर में पौधा लगाते कर्मचारी। संवाद
रामनगर। सेवा पर्व के तहत ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अमृत सरोवर में शनिवार को लगभग 250 पौधे लगाए गए। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व बीडीओ अबलाभ महाजन के नेतृत्व में रामनगर की 18 पंचायतों में अमृत सरोवर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम सुबह नौ बजे आरंभ हुआ और दोपहर एक बजे समाप्त हुआ। अधिकारी अबलाभ महाजन ने कहा कि इस पहल से आसपास के वातावरण में भी हरियाली बढ़ेगी। संवाद