फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पिंगला माता यात्रा की आज प्रज्वलित होगी ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पहले नवरात्र पर मां पिंगला देवी यात्रा की 38वीं ज्योति सोमवार सुबह 11 बजे प्रज्वलित की जाएगी। यह जानकारी पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 38वीं ज्योति घास मंडी चबूतरा निर्माणाधीन पिंगला माता भवन में प्रज्वलित की जाएगी। इससे पहले सुबह आठ बजे हवन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत वर्ष 1987 में स्वर्गीय ओपी जंडियाल ने शुरू की थी। इस बार दरबार की ओर यात्रा 28 सितंबर को रवाना होगी। दूसरे नवरात्र को शाम छह बजे पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी की ओर से नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पिंगला माता यात्रा की ज्योति प्रज्वलित कार्यक्रम में शामिल हों और मां पिंगला का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें