फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शादी में बेटी को जो सामान दिया, उसी पर सजाई चिता

विज्ञापन
रामनगर।घर के आंगन के शालू का अंतिम देह संस्कार करते मायके वाले।
विज्ञापन
- ससुराल में जिस कमरे में लटकती मिली बेटी की लाश, उसी कमरे के बाहर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- दहेज व बेटियां पैदा करने पर प्रताड़ित करने और हत्या का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रामनगर। रामनगर के निंबला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत का मामला गर्मा गया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने बेटी की शादी में जो सामान दिया था उसी फर्नीचर को तोड़कर कमरे के बाहर चिता तैयार की और उसका अंतिम संस्कार किया।
तहसील रामनगर के निंबला गांव में सोमवार शाम के समय संदिग्ध हालात में शालू का शव घर के कमरे में लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर रामनगर शव ग्रह में रखवा दिया था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करने के दौरान शालू के मायके वालों ने हंगामा शुरू किया और ससुराल वालों हत्या का आरोप लगाते हुए सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप था कि शालू को दो बेटियां पैदा हुईं और दहेज न मिलने पर पति उसे बार-बार प्रताड़ित किया करता था। शालू के पिता मदनलाल ने बताया कि छह वर्ष पहले 2019 में शालू की शादी रिंकू शर्मा के साथ हुई थी। सास ने शालू को दहेज न मिलने पर ताने मारने शुरू कर दिया। इस लिए दोनों शादी के बाद ढाई माह बाद अलग रहने लगे। तीन वर्ष पहले सास ने बेटे-बहू के साथ झगड़ा शुरू किया और दामाद को रामनगर थाने में बंद करवाया।
किसी तरह तीनों को समझाकर मामला शांत कराया गया। उनके झगड़े को लेकर दो बार पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाया जा चुका है लेकिन दामाद पिछले ढाई वर्ष से शराब के नशे में धुत होकर बेटी शालू को मारता था। बेटी ने कई बार रो-रोकर हमें फोन पर पति द्वारा पीटने की सूचना भी दी। शालू की दो बेटियां हैं, एक पांच साल की और दूसरी डेढ़ साल की। दूसरे बेटी के जन्म के बाद उसके घर पर ज्यादा बवाल हुआ।
दामाद शालू को बेटियां पैदा करने पर ताने देता था और मारता था। दहेज न मिलने पर बार-बार प्रताड़ित करता था।उनका आरोप था कि ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों ने मिलकर उनकी बेटी हत्या की है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे मायके वालों ने खुद शालू का अंतिम संस्कार उसके ससुराल जाकर उसी के कमरे के बाहर किया। पिता ने रामनगर पुलिस से हत्या आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी प्राथमिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों के चलते मृतका के पति को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें