रामनगर में विभिन्न सुविधा से वंचित होने पर रामनगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। स
रामनगर। तहसील रामनगर में बिजली, पानी, मार्ग, फोन व अन्य सुविधा मुहैया न होने पर रामनगर कस्बे के लोगों ने सड़क पर उतरकर रामनगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुविधा को बहाल करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार सुबह 10 बजे वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद समाज सेवक संजीव जंडियाल के नेतृत्व में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने रोष रैली निकाली। लोगों ने बताया कि कस्बे में पिछले चार दिनों से बिजली पानी अन्य सुविधा नहीं है। प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।
प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे स्थित शिव मंदिर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन करते रहे। इस मौके पर पहुंचे नव नियुक्त एसडीएम स्वाती शिमर,तहसीलदार सतीश कुमार, एसडीपीईओ सुल्तान मिर्जा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया।
संजीव जंडियाल ने बताया रामनगर कस्बे में पिछले चार दिनों से विभिन्न सुविधा न मिलने से हर कोई परेशान है चार दिनों से बिजली बंद होने के चलते लोगों में हाहाकार मचा है पानी न होने के चलते लोग हैंड पंपों पर निर्भर हो रहे है रामनगर उधमपुर मार्ग के साथ ग्रामीण इलाकों के मार्ग बंद होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा हैं उन्होंने रामनगर प्रशासन से जल्द सभी सुविधा प्रधान किया जाए ऐसा न होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।