फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्य बाजार में अव्यवस्थित पार्किंग से दुकानदार परेशान, व्यापार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर अव्यवस्थित तरीके से खड़े दो पहिया वाहनों के कारण व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के ठीक सामने खड़े बाइक और स्कूटर व्यापार को प्रभावित कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने में असुविधा महसूस करते हैं, जिससे उनकी बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार सतपाल शर्मा, अरुण रैना, ईशर दास, नेकराम, विकास गुप्ता, अरुण गुप्ता, रोहित कुमार ने रामनगर प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो बाजार की व्यवस्था और बिगड़ सकती है।

दुकानदारों ने नगर प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में नियमित निगरानी की जाए, अवैध पार्किंग पर चालान काटे जाएं और उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि बाजार की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन




हमारी दुकान के सामने हर समय बाइक और स्कूटी खड़ी रहती हैं। इससे ग्राहक अंदर आने से कतराते हैं। कई बार मना करने पर भी लोग वाहन नहीं हटाते। प्रशासन संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन


-सतपाल शर्मा, दुकानदार

यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। प्रशासन को चाहिए कि बाजार में नो-पार्किंग जोन निर्धारित किया जाए और नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए।

-रोहित कुमार, दुकानदार

दुकानों के सामने वाहनों की वजह से न सिर्फ व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि कभी-कभी जाम की स्थिति भी बन जाती है। इससे आम जनता भी परेशान होती है।

-अरुण गुप्ता, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें