रामनगर। बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त बिजली के तारों की मरम्मत कर सात दिन बाद रविवार रात आठ बजे मजोडी ग्रिड स्टेशन के कुलवंता फीडर के साथ बसंतगढ़ की तीन पंचायत में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
आपको बता दे पिछले दिनों लगातार बारिश होने की वजह से रामनगर तहसील तथा बसंतगढ़ तहसील के कई इलाकों में बिजली की 33केवी के कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। सोमवार 25 अगस्त दिन के समय बिजली बंद हो गई थी बिजली विभाग की ओर से लगातार क्षतिग्रस्त बिजली की तारों और टूटे खंभे की मरम्मत करने में लगातार प्रयास किया जा रहा था।
शनिवार 6 दिन बाद रामनगर बिजली बहाल हुई इसी के साथ रविवार रात आठ बजे कुलवंता फीडर के साथ ब्लॉक बसंतगढ़ मजोडी ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत पड़ते तीन पंचायत रसली गदेरन, रसीली ठकराई, छतराड़ी में बिजली बहाल कर दी गई लेकिन अभी भी बसंतगढ़,सियामेरी, चकाल, बलोता उपरला, मांग, खनेड, लोधरा पंचायतों में अभी तक बिजली बंद पड़ी हुई है। यहां काम चल रहा है। संवाद