फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर विकास फोरम का गठन, संजीव चुने गए प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर डेवलपमेंट फोरम का वीरवार को गठन किया गया। इस संगठन में 31 सदस्य शामिल हैं। संजीव जंडियाल को सर्वसम्मति के साथ फोरम का प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम आठ बजे एक निजी पैलेस में कस्बे के सभी गणमान्य लोगों ने बैठक की। रामनगर के विकास के लिए और जनता की समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया । इस दौरान बैठक में ही आए हुए सभी गणमान्य ने मौके पर ही रामनगर विकास फोरम का गठन किया और कई लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधान का कहना था कि विकास की दृष्टि से क्षेत्र लगातार पिछड़ रहा है। कई समस्याएं हैं जिनका हल होना बहुत जरूरी है।
रामनगर डेवलेपमेंट फोरम के उपप्रधान पद की जिम्मेदारी राजेश थियालिया को सौंपी गई। इसके अलावा गणेश दास गुप्ता, राकेश गुप्ता, विकास मोदी, रमन गुप्ता, प्रतीक डोगरा, नूर अल्लाह काजी, वसीम शेख, बृजमोहन पाधा,रघुवीर, मनोज लैडा,अमन खारका, कपिल खारका, सन्नी कुमार, ईशान वर्मा, विनय जंडयाल, सुनील मोदी , रंजू लैडा,सोहन लाल खजुरिया, पंकज सराफ तथा साहिल गुप्ता को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें