संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के रिशो गांव में शनिवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी माली का मुकाबला इरफान पहलवान बसंतगढ़ ने जीता। इरफान ने सलमान पहलवान कठुआ को हराकर दंगल अपने नाम किया।
पंचायत चकाल के रिशो गांव में दंगल कमेटी के सदस्य पवन रासल ,दीवान चंद, शेर सिंह, करतार चंद,दर्शन कुमार, राकेश कुमार अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से दंगल का आयोजन किया गया। दंगल को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
दंगल शनिवार दोपहर तीन बजे आरंभ हुआ और देर शाम आठ बजे समाप्त हुआ। दंगल में 50 के करीब कुश्ती मुकाबले करवाए गए। पहली तीन कुश्तियां क्रमश: 21,000, 8,000, 5000 रुपये की इनामी राशि वाली थीं। दंगल में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले।
पहले बड़ी कुश्ती का मुकाबला इरफान पहलवान बसंतगढ़ और सलमान पहलवान कठुआ के बीच हुआ। कई देर तक चले इस मुकाबले में बसंतगढ़ के पहलवान ने बाजी मारी।
दूसरा कुश्ती का मुकाबला बिल्लू पहलवान उधमपुर और अफजल पहलवान रियासी के बीच हुआ जिसमें बिल्लू पहलवान ने दूसरा मुकाबला जीता। तीसरा मुकाबला विशाल पहलवान उधमपुर और अकरम पहलवान कठुआ के बीच हुआ। इस मुकाबले में विशाल ने जीत दर्ज की।