फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 45 दिन बाद नहीं मिल रहा सिलिंडर, ओटीपी व केवाईसी की भी बढ़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी से आम जनता और व्यापारी परेशान हैं। तय समयसीमा के बावजूद सिलिंडर उपलब्ध न होने से घरों की रसाई से लेकर कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नियमों के अनुसार शहर में 25 दिन और गांवों में 45 दिन के भीतर सिलिंडर मिलना चाहिए लेकिन क्षेत्र में 45 दिन के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों को समय पर ओटीपी नहीं मिल रहा जबकि कई उपभोक्ताओं को केवाईसी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे सिलिंडर की डिलीवरी और भी ज्यादा प्रभावित हो रही है।
सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ा है क्योंकि कॉमर्शियल सिलेंडर लगभग गायब है। इस कारण कई छोटे व्यापारियों का काम ठप होने के कगार पर पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि हमने काम के लिए कर्मचारियों को रखा है। अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही कारोबार बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

चिनैनी और घोरडी में समय पर मिल रही सुविधा
व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर गुप्ता ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस समय शादी, भंडारे और अन्य धार्मिक आयोजन का सीजन है। ऐसे में सिलिंडर की कमी बड़ी समस्या बन गई है। चिनैनी और घोरडी जैसे इलाकों में 25 दिन में सिलिंडर मिल रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन शहर के हैं उन्हें भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन






अगर यही हाल रहा तो लकड़ी जलाकर काम चलाना पड़ेगा क्योंकि व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
- राकेश गुप्ता, दुकानदार
इस समय बच्चों के दाखिले हो रहे हैं। फीस का खर्च अलग है। ऊपर से गैस महंगी है जिससे आर्थिक दबाव बढ़ा है।
- हिमांशु गुप्ता, दुकानदार
धार्मिक व अन्य आयोजन का सीजन चल रहा है। ऐसे में सिलिंडर की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
- कुलदीप खारका, दुकानदार

व्यावसायिक सिलिंडर की कमी ने सभी व्यापारियों का कारोबार प्रभावित कर दिया है। प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए।
-हंसराज मास्टर, स्थानीय

गैस सिलिंडर से जुड़ी समस्याओं को लेकर समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभाग से बात कर समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
- प्रेम सिंह, अतिरिक्त जिला आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें