रियासी। एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट ध्यानगढ़ डैम में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को 16वें दिन में पहुंच गया। शुक्रवार को कर्मियों ने इंदिरा मोड़ में भूख हड़ताल शुरू करने का एलान किया। साथ ही प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
उन्होंने बताया कि वेतनमान और अन्य सुविधाएं देने सहित स्थायी करने का भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला नहीं मिल रहा। क्वार्टरों की हालत खराब है। मूलभूत सुविधाओं को लेकर अगर चार दिन तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सीएमडी ऑफिस तक पैदल मार्च शुरू करेंगे। हड़ताल के कारण काफी काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी रोजाना सुबह से दोपहर तक धरना देंगे।