फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 200 बेड की क्षमता वाला बालिका छात्रावास बनेगा, डीपीआर मंजूर, जल्द शुरू होगा काम

Mon, 17 Mar 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज उधमपुर। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
उधमपुर के परिसर में हाॅस्टल तैयार करने के लिए डिजाइन बनाने के बाद पूरा किया जाएगा आगे का काम
विज्ञापन

उधमपुर। गवर्नमेंट काॅलेज उधमपुर की छात्राओं के लिए जल्द ही 200 बेड की क्षमता वाले दो मंजिला बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर भेजी गई 9.70 करोड की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। अब एक कंसलटेंसी (संरचनात्मक और वास्तुशिल्प परामर्श) के माध्यम से जीडीसी बाॅयज उधमपुर के परिसर में हाॅस्टल को तैयार करने के लिए डिजाइन बनाने के बाद आगे का काम पूरा किया जाएगा।
अब तक उधमपुर में सरकारी कॉलेजों के पास गर्ल्स हाॅस्टल की सुविधा के लिए अपनी इमारत नहीं हैं। सोशल वेलफेयर की तरफ से मुहैया करवाई गई इमारत में छात्रावास चलाया जा रहा है, लेकिन इसमें भी केवल 27 बेड की सुविधा उपलब्ध है। इसके चलते दूर दराज के इलाकों से उधमपुर में आकर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बहुत सी छात्राएं मंहगे दाम पर शहर में कमरा किराए पर लेकर पढ़ाई कर रही हैं। इसमें उनके परिवारजन अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर हरदम परेशान रहते हैं। मगर अब काॅलेज में छात्राओं के लिए 200 बेड की क्षमता वाले छात्रावास के बनने से छात्राओं को किराए पर कमरा लेने की परेशानी से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर अशोक कुमार, मोहन लाल शर्मा, धीरज थरमट, सुरिंदर सिंह, विशाल कटोच व अन्य अभिभावकों का कहना था कि जिला उधमपुर के घोरडी, बरमीन, लाटी, पंचैरी, मौंगरी, पट्ठी पंगारा, जोहनू, जगानू, चनूनता, मानतलाई इत्यादि दूर दराज के कई ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं 12वीं के बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उधमपुर कालेजों पर आश्रित हैं। काॅलेज में हॉस्टल की बहुत कम सुविधा होने से अधिकतर छात्राओं को यहां रहने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। इसलिए काॅलेज में गर्ल्स हास्टल की सुविधा को बढ़ाने की काफी ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। संवाद

काॅलेज की छात्राओं के लिए यहां छात्रावास की समिति सुविधा है। सोशल वेलफेयर की इमारत में 27 सीट वाला एक छात्रावास चलाया जा रहा है। नया छात्रावास बनने से छात्राओं को काफी राहत मिलेगी, इसकी डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

-डॉ. इंदु खजूरिया, संयोजक छात्रावास समिति
गर्ल्स हाॅस्टल के लिए भेजी गई डीपीआर को अभी कुछ दिन पहले ही मंजूरी मिली है। अब इसके डिजाईन के लिए स्ट्रक्चरल एंड आर्किटेक्चरल कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही इसका आगे का काम पूरा किया जाएगा। यह महिला और बाॅयज दोनों कालेजों की छात्राओं के लिए होगा।
-रोहित गुप्ता, एईई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें