उधमपुर। जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी इंडिया के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में जीएमसी परिसर में बुधवार को प्रदर्शन किया। मांग की कि रामनगर के कघोट में हुए बस हादसे के मृतकों के लिए 10-10 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
हर्ष देव सिंह ने कहा कि दुर्घटना में दर्जनों लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए जिनके लिए नाममात्र मुआवजे का एलान किया गया है। अस्पताल में केवल फोटो सेशन करवाने के लिए मंत्री और विधायक पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया। उम्मीद थी कि केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मृतकों के परिजन के लिए दस-दस लाख और घायलों के लिए पांच-पांच लाख का मुआवजा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।