फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिविर में युवकों के साथ दो महिलाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रामनगर। शिवर में रक्तदान देती महिला साथ खड़े संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। दिवंगत एसडीएम राजिंदर सिंह राणा की याद में एक समाजसेवी संस्था की ओर से पांचवां रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में 85 यूनिट रक्तदान संग्रह हुआ। इस दौरान दो महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
रविवार कस्बे के टाउन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन सेवियर द ब्लड आर्गेनाइजेशन के प्रधान बलविंदर कुमार तथा प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के प्रधान पवन देव सिंह ने सदस्यों के सहयोग से किया गया। शिविर सुबह दस बजे आरंभ हुआ और दोपहर तीन बजे समाप्त हुआ। इसका उद्घाटन विधायक सुनील भारद्वाज ने किया। शिविर में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। शिविर में ब्लड बैंक शालामार के डॉ. रजत और उनकी टीम पहुंची और रक्त एकत्र किया। पवन देव सिंह ने विधायक से मांग की रामनगर अस्पताल में ब्लड बैंक बनाया जाए ताकि युवा समय-समय पर रक्तदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवियर्स द ब्लड आर्गेनाइजेशन के सदस्य बलविंदर सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर उन बच्चों के लिए लगाया जाता है जो थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित हैं। रक्तदान शिविर के दौरान टाउन हॉल में श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम हुआ। दिवगंत एसडीम रविंदर सिंह राणा को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि एसडीएम व उनके छह वर्षीय पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें