रामनगर।रसेन मार्ग पर गिरे पत्थर।
- फोटो : संवाद
रामनगर। बसंतगढ़ मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर पहाड़ से बड़े पत्थर गिरने की वजह से मंगलवार को दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही दो घंटे तक प्रभावित रही। सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों ने मार्ग पर पड़ी पस्सियां को हटाकर यातायात बहाल किया।
सोमवार से हो रही लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तहसील बसंतगढ़ के छत्रराड़ी इलाके में बदोनी मोड़ मार्ग पर दो जगह पर पहाड़ से मलबा गिर गया। वाहनों में बैठे यात्रियों को दो घंटे तक वाहनों में बैठकर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। विभाग के कर्मियों ने जेसीबी मशीन भेज कर दोपहर तीन बजे मार्ग पर यातायात बहाल करवाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बसंतगढ़ इलाके के एईई नीरज वर्मा ने बताया कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद यातयात सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया। संवाद