रामनगर।डालसर मार्ग पर पहाड़ से पत्थर गिरने से वाहन हुआ क्षतिग्रस्त।
रामनगर। रामनगर सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण डालसर मार्ग पर सोमवार को एक हादसा पेश आया। पहाड़ से पत्थर कार पर गिरा जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी पहचान प्रकाश चंद (50) पुत्र मंगतराम वर्ष निवासी चौकी जदरोड़ गांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 6:30 बजे व्यक्ति कार (जेके14जे 9807) में घर से रामनगर की ओर रवाना हुआ। सात बजे डालसर काली माता मंदिर के समीप पहुंचा तो पहाड़ से अचानक वाहन के ऊपर बड़ा पत्थर गिर गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मार्ग पर गुजर रहे अन्य चालकों ने गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल व्यक्ति की गंभीर हालत देखकर जीएमसी उधमपुर भेजा गया।