फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लुरू पुलिस चौकी पर गिरे पत्थर नाले में गिरने से एसपीओ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। शनिवार सुबह रामबन जिले के रामसू के नील क्षेत्र में लुरू चौकी के पास पत्थर गिरने से एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) एक खड़ी पहाड़ी से नाले में गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह-सुबह हुई जब पत्थर गिरने से भूस्खलन हुआ और एक पुलिस अधिकारी (एसपीओ) नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लुरू पुलिस चौकी नील क्षेत्र में एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित है। पुलिस ने मृतक विशेष पुलिस अधिकारी की पहचान स्नैटर सिंह (48) निवासी लुरू नील के रूप में की है।
रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लूरू में पहाड़ी से भूस्खलन के कारण पत्थर गिरने से एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मृतक एसपीओ का शव नाले से निकाल लिया गया। बाद में चिकित्सा और कानूनी औपचारिकताओं के बाद, मृतक एसपीओ का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच जिला पुलिस ने मृतक एसपीओ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें