फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामसू इलाके में कोडीन फॉस्फेट युक्त लाइकेरेक्स-टी की 580 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू इलाके में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति के वाहन से कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप की 580 बोतलें बरामद कीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन अरुण गुप्ता के निर्देश पर, रामसू थाने की एक पुलिस टीम ने श्रीनगर जा रहे एक वाहन (स्कॉर्पियो) को रोका। वाहन की जांच के दौरान वाहन में सवार व्यक्ति के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट युक्त लाइकेरेक्स-टी सिरप की 580 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी पहचान गुलफाम निवासी गांव, डाकघर बरकलां गढ़ी, तहसील व जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद कोडीन फॉस्फेट एनडीपीएस अधिनियम की अनुसूची के अनुसार एक मनोदैहिक पदार्थ है। पुलिस ने थाना रामसू में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें