फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाराष्ट्र से साइकिल पर 22 दिन की यात्रा कर कटड़ा पहुंचे 16 श्रद्धालु

विज्ञापन
महाराष्ट्र से साइकिल पर सवार होकर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु।   संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। महाराष्ट्र के उल्हासनगर (मुंबई) के 16 श्रद्धालु 22 दिन की लंबी साइकिल यात्रा पूरी कर शनिवार को कटड़ा पहुंचे। यात्रा स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद ये श्रद्धालु कुछ निराश दिखे। उन्होंने कहा कि हम यह सोच कर आए थे कि मां के दरबार में हाजिरी लगाएंगे लेकिन अब इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जगदीश वंजारे, सोनू जगताप, पंकज उज्जैनकर, अभिजीत काले, जगदीश चौधरी, सुनील हटकर, हितेश कन्हैर, राहुल दलवी ने बताया कि हर साल साइकिल से यात्रा कर माता के दरबार पहुंचते हैं। उनके दल के सदस्यों ने बताया कि मां की कृपा से ही इतनी लंबी यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हुई। करीब तीन सप्ताह से अधिक समय तक रास्ते की कठिनाइयों, बदलते मौसम और थकान के बावजूद इन श्रद्धालुओं ने हिम्मत और श्रद्धा से सफर तय किया। कटड़ा पहुंचने पर स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने इनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाना ही उनकी यात्रा का उद्देश्य है और माता रानी के चरणों में शीश नवाने से ही उन्हें आत्मिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है। साइकिल यात्रा दल के प्रमुख ने बताया कि उनका यह संकल्प है कि हर वर्ष वे इसी तरह साइकिल से यात्रा कर मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेंंगे। उनके मुताबिक, यह यात्रा केवल शारीरिक सहनशक्ति की नहीं बल्कि आत्मिक शक्ति और मां के आशीर्वाद पर अटूट विश्वास की प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें