फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी गिर गई है। भाजपा के तीन और एक निर्दलीय उम्मीदवार की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पारित होते ही कमेटी को भंग कर दिया गया है। सात पार्षदों वाली रामबन नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद अशरफ जरगर ने जिला उपायुक्त और निदेशक स्थानीय शहरी निकाय को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में हुए चुनाव में भाजपा को दो सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेेस के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। वार्ड दो के पार्षद भाजपा के बागी अमित भारती निर्दलीय जीते और कांग्रेस की मदद से अध्यक्ष बन गए। कांग्रेस के खालिद वानी को उपाध्यक्ष बनाया गया था। वार्ड दो के पार्षद की मौत के चलते कमेटी के छह ही पार्षद थे। डीडीसी चुनाव के साथ उप चुनाव में वार्ड दो की सीट भाजपा ने जीत ली। भाजपा के पास अब तीन अपने पार्षद और एक निर्दलीय का समर्थन है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाई गई बैठक में बहुमत पर दोनों पदाधिकारियों की कुर्सी चली गई। अध्यक्ष अमित भारती, उपाध्यक्ष खालिद वानी और पार्षद गोपाल रैना बैठक में शामिल नहीं हुए।
कोर्ट में देंगे चुनौती : भारती
निवर्तमान अध्यक्ष अमित भारती और उपाध्यक्ष खालिद वानी ने कहा कि उन्हें बैठक की सूचना तक नहीं दी गई। वह अविश्वास प्रस्ताव को नहीं मानते। इसे चुनौती देने के लिए वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें