फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में 201 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
पीएसओ, गार्ड कमांडरों एवं गार्ड कर्मियों के कर्तव्यों पर एक दिवसीय कार्यशाला डीपीएल रामबन में आ - फोटो : 1
विज्ञापन
रामबन। नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नई बस्ती में नियमित गश्त के दौरान व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार टीम रहमत मस्जिद के पास जांच कर रही थी तभी व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों के लिए घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पहचान आदिल अहमद निवासी नई बस्ती बताई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उससे लगभग 201 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने जिले को नशा मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के प्रयासों को और तेज किया जा रहा है। आम जनता से अपील की है कि वे नशा तस्करी व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा कर पुलिस का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें