फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी रामबन ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी रामबन ने नवरात्रों, महानवमी, दशहरा और दीपावली त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन


रामबन। उपायुक्त मोहम्मद एलियास खान ने नवरात्र, महानवमी, दशहरा और दीपावली के अवसर पर जिले में सुरक्षित और सुचारु रूप से त्योहारों के आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन अरुण गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक, राजस्व सहायक आयुक्त शौकत हयात मट्टू, नागरिक समाज के सदस्य एवं विभिन्न आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बिजली और पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए व धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता और सफाई अभियान चलाए जाएं। त्योहारों के दौरान यातायात का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से खाद्यान्न, एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए, वहीं फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग को त्योहारों के दौरान फायर टेंडर और टीमें स्टैंडबाय पर रखने को कहा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने धार्मिक नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों से सहयोग की अपील की ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाए जा सकें। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर और प्रभावी रूप से पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें