फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मई दिवस पर मजदूर दस्तकार यूनियन ने निकाली रैली

विज्ञापन
मई दिवस पर शहर में निकाली गई मजदूर दस्तकार यूनियन की ओर से रैली।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मई दिवस के उपलक्ष्य पर मजदूर दस्तकार यूनियन की ओर से एमएच चौक पर स्थित मंदिर से रैली का आयोजन किया गया। यह रैली टाउन हाल से होते हुए गोल मार्केट, लाल चौक से होते हुए एमएच चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में काफी संख्या में मजदूर व यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।
यूनियन के जिला प्रधान दर्शन मिस्त्री ने बताया कि रैली में शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने बताया कि 140 साल पहले अमेरिका में मजदूरों का काम करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं थी। जिसको लेकर मजदूरों ने बहुत बड़ा आंदोलन 1886 में किया जहां मजदूरों पर गोलियां चलाई गई जिसमें कई मजदूर शहीद हो गए थे। उसी के चलते पूरे विश्व में मई दिवस को मनाकर शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी देश बिना मजदूर व गरीब के तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने डीसी व विधायक पवन कुमार गुप्ता से मांग की कि मजदूरों के लिए लेबर शेड का निर्माण करवाया जाए और एक कनाल जगह उन्हें दी जाए। जब भी मजदूरों को कोई कार्यक्रम करना होता है तो उनके पास जगह ही नहीं होती। साथ ही उन्होंने कहा कि 60 साल से ऊपर मजदूरों को जल्द से जल्द पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें