फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिन भर छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लगातार मौसम करवट बदल रहा है। वीरवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन उमस ने काफी परेशान किया। पिछले दो-तीन दिनो तक तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते गर्मी ने लोगों को बेहाल किया है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह आसमान पर छाए बादलों के चलते बेशक लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली तो वहीं उमस ने परेशानी बढ़ाई। स्थानीय लोगों का कहना था कि लगातार मौसम के बदलते रुख के चलते इस बार गर्मी समय से पहले आ गई है। क्योंकि मई माह में गर्मी बढ़ती है जबकि इस बार अप्रैल में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। जिसके चलते दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग सिर और मुंह को ढक कर वाहन चलाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें