फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना के 23 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर जिले में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वीरवार को कोरोना के 23 नए मामले मिले हैं, जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4301 पहुंच गया है।
विज्ञापन

उधमपुर जिले में तीन दिन में 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। मंगलवार जहां जिले में आठ मामले आए थे वहीं बुधवार को बुधवार को संख्या बढ़ कर 11 दर्ज की गई थी। अब वीरवार को एक साथ 23 लोगों के संक्रमित पाए जाने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। हालांकि वीरवार को चार और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।
वीरवार को संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है। इसके साथ सभी के जिला अस्पताल में टेस्ट करवाए गए हैं। एक सप्ताह में कोराना के 70 नए मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। दिसंबर और जनवरी में कोरोना के मामलों में बहुत ज्यादा गिरावट आई थी, जिससे स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा था। फरवरी माह की शुरूआत में मामलों में कमी रही, लेकिन दूसरे सप्ताह के बाद अचानक से इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने लगी। हालांकि बीच में कुछ ऐसे दिन भी निकले हैं, जब एक भी मामला सामने नहीं आया है।
मंगलवार को जिले में आठ लोग संक्रमित मिले थे और छह स्वस्थ हुए थे। लेकिन बुधवार को संक्रमण के मामले बढ़ कर 11 हो गए, जिनमें तीन बाहरी राज्यों से लौटे लोग संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 11 और अब वीरवार को सबसे अधिक 23 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग जारी है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4301 हो गई है, जिनमें 4186 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं, 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना के 62 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें