फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि

Sat, 23 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/चिनैनी/रियासी
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ अजीब सा दिख रहा है। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी जरूर होती है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके चलते मौसम ठंडा हो गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया, जबकि मैदानी क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि किसानों का मौसम यह मेहरबानी रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


उधमपुर में शुक्रवार का दिन मौसम के हिसाब से ठंडक भरा रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक का अहसास आम दिनों से ज्यादा रहा। हालांकि सुबह 11 बजे आसमान में सूरज भी चमकता हुआ नजर आया। पर तेज रफ्तार से चलती ठंडी हवाएं सूरज के ताप पर भारी पड़ी।

दोपहर एक बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में पानी की जगह ओले बरसने लगे। आधा घंटा तक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दिया।  चिनैनी इलाके में वीरवार देर रात को शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी बीच-बीच में होती रही, जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई। देर रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम में काफी तबदीली आ गई थी।
विज्ञापन


ठंडी हवाएं चल रही थी, लेकिन आसमान पर बादलों का डेरा लगातार जारी था। उधर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप और नत्थाटाप में भी बारिश से ठंड बढ़ गई थी, जिससे वहां पर लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव भी जलाए गए। वहीं जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे देर शाम को ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी था।

देर शाम को भी आसमान पर बादल छाए हुए थे, जिससे और बारिश की उम्मीद बनी हुई थी। किश्तवाड़ और भद्रवाह इलाके में भी शुक्रवार को बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश के कारण किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। पके फसलों का काटना मुश्किल हो गया है। दूसरी तरफ खेत को जोतना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें