फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश के बीच भी आस्था अपरंपार, 23 हजार श्रद्धालु पहुंचे दरबार, हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दरबार में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। खराब मौसम के बावजूद आस्था में कमी देखने को नहीं मिली। देशभर से आए करीब 23 हजार श्रद्धालु बारिश की परवाह किए बिना जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। हालांकि दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

श्रद्धालु ने बारिश से बचाव के लिए रेनकोट, छाते और प्लास्टिक शीट का सहारा लेते हुए कठिन चढ़ाई की। खास बात यह रही कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पूरे उत्साह के साथ यात्रा करते नजर आए। मार्ग पर फिसलन भी बढ़ गई लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता गया। शाम करीब पांच बजे तक लगभग 23,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। हालांकि बारिश के कारण कुछ समय के लिए पंजीकरण में रफ्तार धीमी जरूर हुई।
प्रशासन और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भवन मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। सुरक्षा कर्मियों, पुलिस बल और कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके। मार्ग पर सफाई, रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए थे। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी चालू रहीं ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके। घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं जिससे बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं को राहत मिली। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के चेहरे पर दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें