फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के पुतले फूंके

Tue, 23 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन/मजालता
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू मामले पर रामबन के विधायक नीलम कुमार लंगेह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक रैली का आयोजन किया। उसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम दलों का पुतला फूंका।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर को रामबन के डाकबंगला से भाजपाइयों ने एक रैली निकाली। विधायक लंगेह के नेतृत्व में रैली में निकाली गई जो विभिन्न बाजारों से होकर सुभाष चौक पर पहुंची।

चौक पर राहुल गांधी और वाम दलों के नेताओं के पुतले फूंक कर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इन नेताओं के चलते ही जेएनयू का विवाद गहराया। इन्होंने देशद्रोही तत्वों को शह दी।
विज्ञापन


देशद्रोही गतिविधियों में शामिल लोगों के ऐसे कुछ नेता हमदर्दी जता रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रधान रमेश कुमार शर्मा, भूतपूर्व प्रधान श्याम सिंह कटोच, सचिव सूरज सिंह, रछपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मजालता मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला महासचिव एडवोकेट अमित शर्मा प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

देश विरोधी गतिविधियों की भाजपा कड़ी निंदा करती है। जेएनयू में आतंकी के समर्थन में नारे लगाने वालों ने देश की एकता पर चोट की है। यह सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन्हीं लोगों से मिलने जेएनयू पहुंचे जो देश विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सरपंच हंस राज, शिव कुमार, सुरेंद्र सिंह, मस्त राम, विजय पंकू  सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें