फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आदतन मवेशी तस्कर शकूर पर लगा पीएसए, राजोरी जेल भेजा

Wed, 27 May 2026 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए रियासी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आदतन मवेशी तस्कर मोहम्मद शकूर, निवासी पट्टा खेरल, को कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 25 मई को जारी वारंट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जिला जेल राजौरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शकूर लगातार मवेशी तस्करी की अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ रियासी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में दोषी ठहराए जाने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। हाल में वह दोबारा तस्करी का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था जिससे इलाके की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें