फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 27 May 2026 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के घासमंडी क्षेत्र का मामला, विशेष टीम की निगरानी में शव का किया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। घासमंडी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने का पता चलते ही मौके पर लोगों की भारी जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र कुलदीप कुमार, निवासी लेहर जोफर, रामनगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग घासमंडी क्षेत्र से गुजर रहे थे तो उन्होंने वहां एक युवक को बेसुध पड़े देखा। पास जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय रामनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए रामनगर अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल विनोद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। दूसरी ओर, मृतक के परिजन ने विनोद की मौत को असामान्य बताते हुए उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की हर पहलू से गहराई और निष्पक्षता से जांच की जाए। पुलिस ने परिजन को आश्वासन दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें