फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच पंचायत में डिस्पेंसरी बनाने की मांग लेकर पहुंचे लोगों की पुलिस से कहासुनी

विज्ञापन
उधमपुर: कोट रोड पर पुलिस द्वारा हरदेव सिंह को रोका गया तथा मौके पर पहुंचे सीएमओ वाह एडिशनल एसपी से - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत सीन ठकरा में डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य पंचायत के केंद्र में करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जब कार्यालय में सीएमओ नहीं मिले तो सभी रोष रैली निकाल डीसी कार्यालय की ओर चले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सलाथिया चौक पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने पूर्व शिक्षा मंत्री हर्ष देव सिंह के साथ सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन करने के बाद जब कोई उनकी बात सुनने मौके पर नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारी भड़क गए। इसी बीच लोगों को पता चला कि कार्यालय में सीएमओ नहीं हैं। तब प्रदर्शनकारी रोष रैली निकाल डीसी कार्यालय की तरफ चल पड़े। जब पुलिस को इसका पता चला तो सलाथिया चौक पर सभी को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ कहा सुनी भी हुई।
हालात बिगड़ते देखा एएसपी अनवर उल हक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने लगे। हर्ष देव सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से डिस्पेंसरी के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है, और स्वास्थ्य विभाग इसे शांत करने के लिए कुछ नहीं कर रहा। डिस्पेंसरी का निर्माण पंचायत के बीच करना चाहिए, ताकि सभी ग्रामीणों को इसका लाभ मिले। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग चंद लोगों को लाभ देने का काम कर रहे हैं। जब ग्रामीण कई किलोमीटर चलकर अपनी बात सीएमओ के सामने रखने पहुंचे तो कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सीएमओ विजय बसनोत्रा को मौके पर बुलाया। सीएमओ ने लोगों की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह जल्द ही पंचायत में पहुंच कर विवाद को शांत करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए घरों को लौट गए।

उधमपुर: कोट रोड पर पुलजिस द्वारा हरदेव सिंह को रोका गया तथा मौके पर पहुंचे सीएमओ वाह एडिशनल एसपी स?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें