फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का 29 जून को कश्मीर चलो का आह्वान

विज्ञापन
उधमपुर:शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी की अध्यक्षता में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया गया ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। घाटी में हो रही लक्षित हत्याओं को लेकर वीरवार को शिवसेना ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा समय में लगातार कश्मीर में टारगेट किलिंग हो रही हैं। सैन्य कर्मियों के साथ अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है, जिसके कारण घाटी में हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जबकि, केंद्र सरकार घाटी में लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि साल 2022 में अब तक घाटी में 14 लोगों की लक्षित हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें नौ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल थे। कुल मिलाकर वर्तमान में घाटी के हालात बदतर होते जा रहे हैं। आतंकी अमरनाथ यात्रा को लेकर भी लगातार धमकियां दे रहे हैं। इसलिए, अमरनाथ यात्रा से एक दिन पहले यानी 29 जून को शिवसेना कश्मीर चलो का आह्वान करती है। सभी देशवासियों से अपील है कि इस यात्रा में शामिल हों। इसका मुख्य उद्देश्य अमरनाथ यात्रियों के साथ कश्मीर के अल्पसंख्यकों और सैन्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाना है। सरकार से अपील है कि कश्मीर घाटी में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, और अमन बहाली के प्रयास तेज किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें