फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में 15 अप्रैल से हड़ताल करेंगे सफाई कर्मी

विज्ञापन
फोटो...नगर परिषद सफाई कर्मियों ने आज मीडिया को बुलाकर सरकार को चेताया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को फिर से सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि 15 अप्रैल तक अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे काम छोड़ हड़ताल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले माह लगभग एक सप्ताह तक अपनी मांगों को लेकर इन सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया था। इन्होंने काम छोड़ हड़ताल भी की थी, जिस दौरान विभाग के कमिश्नर ने जम्मू में इन लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक माह का समय मांगा था। अब समय पूरा हो चुका है, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं। इससे सफाई कर्मचारी सरकार से काफी गुस्सा है।
सफाई कर्मचारी एसोसिएशन प्रधान बशीर अहमद ने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई कर्मचारी ऐसे ही ड्यूटी करते हुए मर चुके हैं। उनके परिवार वालों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। सबकी मांग है कि कर्मियों को केंद्र स्तर का वेतन दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सजाद नजार ने कहा कि सरकार को इनकी मांगें पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें