फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति नगर के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर: शक्ति नगर वार्ड नंबर 7 के लोगों द्वारा जलापूर्ति विभाग के खिलाफ किया गया प्रदर्शन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 7 के शक्ति नगर इलाके के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण महीनों से क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। पानी न मिलने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई बार संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का निदान नहीं किया जा रहा, जिससे मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र के पूर्व सरपंच बलवीर सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण पूरा शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्र में महीनों से उचित जलापूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। वे आसपास के इलाकों में स्थित बावलियों से पानी ढोकर पीने को मजबूर हैं। इससे महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। उनका अधिकतम समय जल प्रबंध में व्यय हो रहा है। इसके बाद भी घरों में पानी की कमी दूर नहीं हो पा रही है। नहाने, कपडे़ धोने और बर्तन मांजने तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, इसके बावजूद अब तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। जब भी अधिकारियों के पास समस्या लेकर जाते हैं तो वे इसका सारा दोष विभाग के तकनीकी विंग पर डाल देते हैं। इसलिए, अब दोबारा प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसके माध्यम से वे जल शक्ति विभाग को चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर अब भी जलापूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में क्षेत्रवासी एकत्रित होकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें