फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोरों को खड़े होने के लिए नहीं मिल रहा स्थायी ठिकाना

विज्ञापन
उधमपुर: बस स्टॉप की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के प्रदर्शन करते मिनी बस एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक के पास बस अड्डा न बन पाने से निराश मिनी बस एसोसिएशन ने वीरवार को संबंधित इलाकों के लोगों के साथ डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पुराने मेटाडोर अड्डे के पास स्थायी अड्डा मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक जगानू के डीडीसी पार्षद परीक्षित सिंह ने कहा कि दशकों से बरमीन काल्डी, परोआ, जगानू, तंदाल, चनूनता, भुगतरयान, पंजग्रांई, आदि इलाकों की मेटाडोर को नगर के सलाथिया चौक के पास बने अस्थायी मेटाडोर अड्डे से चलाया जाता है। लेकिन, बीते दिनों प्रशासन ने इन मिनी बसों को सलाथिया चौक से हटाकर नए बस अड्डे से चलाने का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य बाजार से दूर होने के कारण सवारियां सलाथिया चौक के पास से ही मेटाडोर पकड़ती हैं। जबकि, प्रशासन मेटाडोर को इस क्षेत्र में रुकने की अनुमति नहीं दे रहा है। इसके कारण संबंधित इलाके के लोगों को मेटाडोर पकड़ने के लिए भारी परेशानी आ रही है। बीते दिनों प्रशासन ने इन लोगों को स्थायी बस अड्डा मुहैया करवाने की योजना बनाई है। लेकिन, उनकी मांग है कि इन्हें सलाथिया चौक के समीप ही कुछ समय के लिए स्थायी अड्डा मुहैया करवाया जाए, ताकि शहर आने वाली सवारियों को परेशानी न उठानी पडे़।
विज्ञापन

वहीं, एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सलाथिया चौक के पास कृष्णा पैलेस क्षेत्र से कुछ मेटाडोर चलाई जा रही हैं। लेकिन, इस मामले को लेकर कुछ दिनों से उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है। जबकि, इस स्थान पर दिन भर बहुत से ट्रक खडे़ रहते हैं। पुलिस उन्हें कुछ नहीं कहती। आज भी इस स्थान पर नौ ट्रक लगे थे। लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई करने की बजाय सवारियों को बैठाने के लिए खड़ी तीन गाड़ियों को सीज कर दिया। इसलिए, उनकी मांग है कि प्रशासन उन्हें कृष्णा पैलेस के आसपास स्थायी बस अड्डा मुहैया करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें