फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा निवासियों ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
उधमपुर: जन संघर्ष संस्था द्वारा वार्ड नंबर 21 में अपनी मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। इलाके में पानी, सड़क, सफाई, आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग को लेकर वार्ड 21 नगरोटा के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रोष जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न विभागों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जन संघर्ष संस्था के प्रधान अधिवक्ता संजीत कुमार बवोरिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पुतला फूंक कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधान ने बताया कि यूईईडी ने उनके मोहल्ले में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद आज तक सड़क की हालत नहीं सुधारी गई। मौजूदा समय में सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर पैदल भी नहीं चल सकते।
उन्होंने कहा कि आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। किसी को अस्पताल तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भी चरमरा चुकी है। नगर परिषद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस परेशानी को कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को बता चुके हैं, फिर भी कोई कुछ नहीं कर रहा है। इसके अलावा मोहल्ले में वर्षों से जलापूर्ति भी प्रभावित है। पीने का पानी सप्ताह में कुछ दिन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पानी न मिलने के कारण जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। 25 दिन से इन परेशानियों के बारे में प्रशासन को सूचित किया जा रहा है, लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इसलिए, अब परेशान होकर पुतला फूंक कर प्रदर्शन करना पड़ा है। अगर जल्द परेशानी को दूर नहीं किया गया तो उपायुक्त कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें