फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों और बेसहारा लोगों की अज्ञात हत्याओं के खिलाफ पैंथर्स पार्टी ने रामनगर में किया विरोध प्रदर्शन,

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने रामनगर में अनुसूचित जाति के एक 25 वर्षीय युवक की गत नवंबर में हुई हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी एक जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस स्टेशन रामनगर के बाहर पहुंचे, और धरने पर बैठ गए। जहां उन्होंने रामनगर में दलितों और बेसहारा लोगों के खिलाफ हुए अत्याचारों के मामलों को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। और, हत्या के जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने में विफल रहने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री ने कहा कि यशपाल की कथित तौर पर रामनगर के अत्यधिक साहसी अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसी तरह पांच से छह वर्षों के दौरान गरीब लोगों की एक दर्जन से अधिक हत्याएं हुई हैं। इनका अब तक पता नहीं चला है। इस तरह के जघन्य अपराध होने पर भी पुलिस चुप है। रामनगर में न केवल दलितों को निशाना बनाया गया, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित बीडीसी के विधिवत निर्वाचित अध्यक्षों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन पर हमला किया गया और जातिवादी टिप्पणी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामनगर निर्वाचन क्षेत्र के तीन अनुसूचित जाति अध्यक्षों बीडीसी अध्यक्ष रामनगर, बीडीसी अध्यक्ष चनूनता और बीडीसी अध्यक्ष पारली धार ने कथित तौर पर रामनगर में दलितों पर एक विशेष राजनैतिक दल के प्रति निष्ठा के कारण दलितों पर अत्याचार के बारे में शिकायत की थी। लेकिन, संबंधित अधिकारियों ने बेशर्मी दिखाते हुए इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा कुछ सालों के दौरान रामनगर में दर्जनों अनुसूचित जाति के युवाओं की हत्याओं और रहस्यमयी मौतों की एसआईटी जांच की मांग की भी अनदेखी की गई।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में गरीबों को संकट में डाला गया है। यहां तक कि बेसहारा लोगों की हत्याओं के खिलाफ भी पुलिस मौन है। प्रदर्शन के दौरान हर्ष देव सिंह ने पुलिस विभाग के एसडीपीओ रामनगर भीष्म दुबे से बातचीत की। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पुलिस पकड़ लेगी। इस मौके पर महिला नेत्री मंजू देवी, बीडीसी अध्यक्ष विनोद जंवाल, रामपाल भगत, शिवदेव सिंह, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें