फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश प्रधान का पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर में भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के कांग्रेस को पाकिस्तान की पार्टी कहने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को जमकर बवाल किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैना का पुतला फूंका, और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर को कांग्रेस ने सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में रविंद्र रैना का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान बृजमोहन शर्मा, विजय मन्हास, संजीव दुबे भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान मगोत्रा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को मूर्ख रैना ही कहा जाएगा। क्योंकि, वह कुछ भी उल्टा सीधा बोलते रहते हैं। उन्होंने बयान दिया है कि कांग्रेस पाकिस्तानी पार्टी है, और पाकिस्तान का समर्थन करती है। उन्होंने इतना घटिया बयान देकर अपने देश के नाम को बदनाम किया है। शायद तब वह पैदा भी नहीं हुए थे जब इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश नया मुल्क बनाया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ भाजपा के नहीं, बल्कि देश के हैं। और, प्रधानमंत्री को 15 मिनट अगर जाम में खड़ा रहना पड़ा तो ऐसा क्यों हुआ? यह तो जांच का विषय है। लेकिन, प्रधानमंत्री का बयान कि मैं बाल-बाल बचा। यह पंजाबियत को बदनाम करने वाला था। इससे पहले भी कई प्रधानमंत्री रहे जिनका प्रदर्शन के दौरान कई बार रास्ता रोका होगा। वाहन के जाम में फंसने पर उनके खिलाफ कोई नारा नहीं लगा, न ही किसी ने कोई पत्थर मारा और न ही कोई इनकी गाड़ी के आगे आया। फिर भी इतना बड़ा बयान दे दिया कि जान को खतरा है।
विज्ञापन

मगोत्रा ने कहा कि सब समझ गए हैं कि यह बयान सिर्फ एक चुनावी रंग देने के लिए दिया गया था। जिसे उन्होंने पूरे देश में एक अफरातफरी का माहौल बना दिया है। सब जानते हैं कि जिस रैली में प्रधानमंत्री जा रहे थे, वहां केवल चंद लोग ही पहुंचे थे। प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। इस मौके पर शिवम शर्मा, तीर्थ राम, राजेश गुप्ता, श्याम बंसल, विकास खजूरिया, आदि मौजूद थे।

उधमपुर में भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें