फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो..पीडीड विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते सिविल सासोईटी के नेता। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में वीरवार को सिविल सोसाइटी ने अनियमित बिजली कटौती को लेकर पीडीडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह लगभग 11 बजे सोसाइटी के कुछ नेता डाकबंगला के सामने एकत्र हुए, जहां विभाग और एनएचपीसी के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए विद्युत विकास विभाग के डिवीजनल कार्यालय पहुंचे, जहां लगभग आधे घंटे तक सड़क के बीच विभाग के खिलाफ नारेबाजी होती रही। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक नेता शाकिर सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुल हस्ती पावर स्टेशन से 390 मेगावाट की बिजली बन कर बाहर जाती है। लेकिन, स्थानीय लोगों के लिए चिराग तले अंधेरा वाला मुहावरा तय कर दिया गया है। अभी बर्फबारी हुई नहीं, कि अनियमित कटौती शुरू हो गई। 15 दिनों से लगातार बिजली की अनियमित कटौती हो रही है। एक घंटे भी बिजली ठहरती नहीं, और दो घंटे से अधिक समय के लिए गायब हो जाती है। प्रदर्शन में अरशद गीरी, नासिर बागवान, फारूक देव, आदि नेता शामिल हुए। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि अगर कटौती जारी रही तो पूरी जनता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें