फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे नाली का निर्माण न किए जाने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर के भारत नगर मोहल्ले में नालियों का निर्माण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय निव? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। भारत नगर और जखैनी इलाके में सड़क व गलियों के किनारे नालियों का निर्माण करने की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय निवासियों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग की तरफ से उनके इलाके में तारकोल डालने का काम किया जा रहा है। इनके किनारे आज तक नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। बिना नाली के तारकोल एक माह तक भी नहीं टिकेगी।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे लोगों ने गोविंद राम के नेतृत्व में लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान चंचल शर्मा व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में पीडब्ल्यूडी की तरफ से तारकोल डालने का काम शुरू किया जा रहा है, जिसका आज सभी प्रदर्शन कर विरोध कर रहे हैं। इसका विरोध करने का बड़ा कारण सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण न करना है। कुछ वर्ष पहले भी पीडब्ल्यूडी ने नालियों का निर्माण किए बिना तारकोल डालने का काम किया था और बारिश होने के बाद कुछ माह में ही डाली गई तारकोल निकल गई थी। इलाके की ज्यादातर सड़कें व गलियां बदहाल हो गईं। इसके अलावा जब बारिश होती है तो निकासी न होने पर पानी उनके घरों के अंदर पहुंचता है। उनके लिए परेशानी पैदा करता है। इसके कारण हर बार उनको नुकसान झेलना पड़ता है। कई बार ज्ञापन सौंप कर नालियों का निर्माण करने की मांग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से हर बार इसको लेकर केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर इसको लेकर कोई काम नहीं किया गया है। अब एक बार फिर से बिना नालियों का निर्माण किए बिना तारकोल डालने का काम शुरू किया जा रहा और सभी इसका पूरी तरह करते है। जब बारिश होगी तो जलनिकासी न होने पर कुछ महीने में पूरी तारकोल निकल जाएगी और फिर से उनको पहले की तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आज सभी प्रदर्शन कर अपनी मांग को अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं और मांग कर रहे हैं पहले नालियों का निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था की जाए और उसके बाद ही तारकोल डालने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें