फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार साधा निशाना ।

विज्ञापन
चिनैनी में कांग्रेस कार्यकरता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बढ़ रही महंगाई पर चिंता जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन

पंचायत घर में पूर्व विधायक व जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई पर केंद्र सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। इससे लोग का बजट गड़बड़ा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, खाद्य पदार्थ और रसोई गैस के दाम भी चढ़ते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है, जिसको लेकर लोगों में केंद्र सरकार के प्रति भारी रोष है। सरकार नौकरियों पर भी ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां बताने को कहा गया। मौके पर मोहन लाल गुप्ता, मदन लाल माथुर, हलीम खान, रत्न लाल, मस्त राम, गोपाल, मिशरू राम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें